कोकरनाग में हादसा, गोली चलने से SOG जवान जख्मी

Friday, Jul 31, 2026-04:02 PM (IST)

अनंतनाग ( मीर आफताब ) :   शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) के एक जवान की सर्विस राइफल गलती से चल गई, जिससे उसे गोली लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी के पैर में गोली लगी और उसे तुरंत शुरुआती इलाज के लिए कोकरनाग के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अनंतनाग रेफर कर दिया गया। घायल जवान की पहचान मोहम्मद अल्ताफ के तौर पर हुई है। अधिकारी ने कहा कि उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News