Jammu में बारिश का कहर! मकान की छत का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला
Wednesday, Aug 05, 2026-08:05 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर में इन दिनों लगातार बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में भारी वर्षा के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जबकि नदियां और नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने भी 7 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
इसी बीच जम्मू जिले के बाबे इलाके से एक घटना सामने आई है, जहां लगातार बारिश के बीच एक मकान की छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर खाना बना रहे थे। इसी दौरान कमरे की छत का एक हिस्सा गिरने से घर में अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं हुई। हालांकि, मकान को नुकसान पहुंचा है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता तथा क्षतिग्रस्त मकान की मुरम्मत के लिए मदद की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की अपील की है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
