जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, वाहन के उड़े परखच्चे

Thursday, Aug 06, 2026-08:39 PM (IST)

नचलाना ( बिलाल बानी ) :  जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर नचलाना के पास एक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें JK02AS-2483 नंबर की कार एक टैंकर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसे टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में सवार सभी लोग अनंतनाग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। यह हादसा इतना भयनाक था कि इसमें कार को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का संज्ञान लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News