Baramulla-Uri राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, जाम में फंसे कई वाहन
Sunday, Aug 02, 2026-04:46 PM (IST)
बारामूला ( रेजवान मीर ) : बारामूला-उड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को हुए भूस्खलन (मड स्लाइड) के कारण यातायात कई घंटों तक पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और कीचड़ आने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और दोनों ओर से आवाजाही ठप हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, भारतीय सेना तथा जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सड़क से मलबा हटाने का अभियान शुरू किया। संयुक्त प्रयासों से सड़क को साफ किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया।
भूस्खलन के दौरान कई वाहन मलबे में फंस गए थे, जिन्हें राहत एवं बचाव दलों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करें तथा जारी यातायात सलाह का पालन करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
