सांबा–मानसर रोड पर गड्ढे में फंसी कार, बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया, देखें Video...

Sunday, Sep 06, 2026-03:20 PM (IST)

सांबा (अजय):  जम्मू-कश्मीर में सांबा–मानसर रोड की बदहाल हालत लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बीती रात दबोह में सड़क पर पानी जमा होने के कारण खुदाई किया गया गड्ढा पानी से भर गया, जिसमें एक कार फंस गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार पानी से भरे गड्ढे में किस तरह फंसी हुई है। सड़क की खराब स्थिति और जलभराव के चलते वाहन चालकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति में जल्द सुधार और उचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News