Jammu के Students की पढ़ाई राम भरोसे! बिना Teachers के चल रहा स्कूल, Viral Video ने खोली पोल
Tuesday, Sep 01, 2026-03:45 PM (IST)
राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी जिले के ख्वास जोन के अंतर्गत आने वाले प्राइमरी स्कूल लंबीखेरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर आरोप लगाया गया है कि स्कूल में शिक्षक नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई एक आया/अटेंडेंट के भरोसे चल रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की कार्यप्रणाली और बच्चों की शिक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में शिक्षा विभाग या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विभाग का पक्ष सामने आने के बाद ही वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
