Jammu: ट्रेन में बिना Ticket सफर करने वालों पर रेलवे का शिकंजा! 180 यात्री पकड़े

Sunday, Oct 25, 2026-08:34 PM (IST)

जम्मू (रितेश) :  उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में मेगा टिकट चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले करीब 180 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे मौके पर कुल 1 लाख 33 हजार 490 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू उचित सिंघल के मार्गदर्शन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक जम्मू के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें वाणिज्य विभाग के मुख्य टिकट निरीक्षकों, टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

अभियान श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-जम्मू तवी-पठानकोट कैंट, पठानकोट कैंट-भोगपुर सिरवाल और नैरो गेज सेक्शन पठानकोट-बैजनाथ पपरोला में चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने वालों की जांच की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर उपलब्ध करवाना रेलवे की प्राथमिकता है। बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा सही टिकट लेकर ही ट्रेन में सफर करें और रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News