Baramulla में धूमधाम से निकाली गई जन्माष्टमी की झांकी, मुस्लिम समुदाय ने पेश की भाईचारे की मिसाल

Friday, Sep 04, 2026-08:42 PM (IST)

बारामूला ( रेजवान मीर ) :   भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज बारामूला में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य झांकी (शोभा यात्रा) निकाली गई। यह झांकी महार्षि कश्यप एम्प्लॉइज़ कॉलोनी, खुजाबाग बारामूला से शुरू होकर रघुनाथ मंदिर मेन चौक बारामूला तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, बच्चों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया और धार्मिक उत्साह के साथ इस आयोजन का हिस्सा बने।

इस मौके पर बारामूला में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों और स्थानीय निवासियों ने रास्ते में पानी और अन्य सुविधाओं के लिए स्टॉल लगाए और झांकी में शामिल लोगों का स्वागत किया। उनके इस सहयोग की सभी ने सराहना की।

महार्षि कश्यप कॉलोनी के अध्यक्ष ने कहा कि इस झांकी के सफल आयोजन में जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों का अहम योगदान रहा है, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और बेहतर तरीके से संपन्न हुआ।

उन्होंने प्रशासन और सभी सहयोग करने वाले लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शांति, भाईचारे और आपसी सद्भावना को मजबूत करते हैं। जन्माष्टमी समारोह ने बारामूला में विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सौहार्द का संदेश दिया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News