National Highway पर 2 वाहनों में भिड़ंत, मची चीख-पुकार
Friday, Sep 11, 2026-05:21 PM (IST)
पुंछ (स.ह.) : शुक्रवार को निर्माणाधीन जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जड़ावाली गली क्षेत्र में दोपहिया एवं 4 पहिया वाहन के बीच हुई ज़ोरदार टक्कर में दोपहिया वाहन पर सवार 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु उपजिला अस्पताल सुरन्कोट में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को टाटा सूमो पंजीकरण नंबर (जे.के.-11, ए-5123) विपरीत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन (जे.के.-12, ए-8142) से भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार भिड़ंत इतनी जोरदार थी, कि टक्कर की आवाज़ दूर तक सुनी गई, वहीं दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया व वाहन चालक दूर जा गिरे, वहीं हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बिना वक़्त गंवाए घायलों को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार शुरू किया गया। इस संदर्भ में पुलिस द्वारा पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
