Poonch में अचानक आई बाढ़, बीच नदी में फंसे 3 लोग और कई मवेशी
Tuesday, Aug 04, 2026-10:24 AM (IST)
पुंछ(धनुज शर्मा): जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव दलान में देर शाम को अचानक बेतर नदी में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ से नदी के बीच स्थित टापू मवेशियों को चराने के लिए गई दो महिलाएं, एक पुरूष और करीब 15 मवेशी बीच नदी में फंस गए। इस बीच कई घंटे तक बाढ़ का पानी कम होने का इंतजार करने पर भी जब पानी कम नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने पुलिस को लोगों के नदी में फंसे होने की सूचना दी।
सूचना मिलने पर क्षेत्र के चौकी प्रभारी अमित सिंह, डी.एस.पी. हेडक्वार्टर नीरज शर्मा और डी.एस.पी. तानिया गुप्ता, पुलिस और एस.डी.आर.एफ. के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कड़े प्रयासों के बाद तीनों लोगों और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
वहीं इस मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि आज पुंछ में दिन भर मौसम साफ था, इसलिए गांव के लोग मवेशियों को चराने गए थे। शायद पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में बारिश हुई है जिससे बेतार में अचानक बाढ़ आ गई क्योंकि बेतार पाकिस्तान की तरफ से आती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
