Big News : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, 1 की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
Friday, Jul 31, 2026-09:43 PM (IST)
श्रीनगर (रिजवान मीर/मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाकर हमला कर दिया। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लम (Kellam) इलाके में शुक्रवार शाम आतंकियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लम इलाके में काम कर रहे दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर आतंकियों ने अचानक अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की मदद से दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन एक मजदूर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने केलम में दो बाहरी लोगों को निशाना बनाया। दोनों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनमें से एक की मौत हो गई। घायल मज़दूर को बेहतर इलाज के लिए GMC अनंतनाग भेजा गया है।
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
