Rajouri में मांगों को लेकर बस यूनियन का चक्का जाम, प्रशासन को दी बड़ी चेतावनी

Monday, Aug 10, 2026-02:23 PM (IST)

राजौरी ( शिवम )  :  विभिन्न मांगों को लेकर बस यूनियन राजौरी ने सोमवार को पूर्ण रूप से एक दिवसीय चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। यूनियन के इस आंदोलन को टेंपो ट्रैवलर्स एसोसिएशन राजौरी का भी समर्थन मिला। चक्का जाम के चलते बसों और टेंपो ट्रैवलर्स के पहिए थमे रहे, जिससे यात्रियों को दिनभर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बस यूनियन की प्रमुख मांगों में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे टेंपो ट्रैवलर्स, छोटी गाड़ियों और अन्य यात्री वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाना शामिल है। यूनियन ने कहा कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। यूनियन ने प्रशासन को यह भी चेतावनी की है कि यदि जल्द ही उनकी जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News