Rajouri में तबाही के बाद पहुंचे CM Omar Abdullah, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा
Thursday, Aug 06, 2026-01:37 PM (IST)
राजौरी(अमित शर्मा): जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को हाल ही में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड से प्रभावित राजौरी का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया, स्थानीय लोगों से मुलाकात की और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
दौरे के दौरान राजौरी के विधायक इफ्तिखार अहमद ने मुख्यमंत्री को फ्लैश फ्लड से हुई व्यापक तबाही की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ से कई घर, दुकानें, सड़कें, पुल और अन्य सार्वजनिक ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि अनेक परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
विधायक इफ्तिखार अहमद ने मुख्यमंत्री से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की शीघ्र बहाली तथा दीर्घकालिक पुनर्वास योजना लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अधिकारियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों तक हर संभव सरकारी सहायता शीघ्र पहुंचाई जाए और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस कठिन समय में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है और राहत व पुनर्निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
