Rajouri में काले रंग की ऑल्टो कार ने बच्ची को मारी टक्कर, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी-मौत की जंग
Saturday, Sep 12, 2026-03:50 PM (IST)
राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी के खांडली इलाके में शनिवार को एक सड़क हादसे में करीब 4-5 वर्षीय बच्ची के घायल होने की सूचना है। वहीं बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बच्ची को एक काले रंग की ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए GMC राजौरी ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर उपचार के लिए जी.एम.सी. जम्मू रेफर किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
