Rajouri में भिड़े School Students, 3 गंभीर घायल, सिर में आई गहरी चोटें
Saturday, Sep 12, 2026-03:49 PM (IST)
राजौरी(अमित शर्मा, शिवम बक्शी): राजौरी के एक स्कूल के बाहर छात्रों के 2 गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान 3 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार राजौरी के धर्मसाल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सरकारी स्कूल सोल्की के छात्रों के दो गुटों के बीच हाथापाई हो गई।
खबरों के अनुसार यह झगड़ा मारपीट में बदल गया, जिससे तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
