Rajouri हाईवे पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, सुरक्षा बलों ने परखी तैयारियां

Saturday, Aug 08, 2026-09:02 PM (IST)

राजौरी  (शिवम) :  आगामी स्वतंत्रता दिवस और श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी यात्रा के मद्देनजर राजौरी जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मनजाकोट क्षेत्र से गुजरने वाले राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले की स्थिति को लेकर गहन मॉक ड्रिल आयोजित की।

मॉक ड्रिल के दौरान हाईवे पर आतंकी हमला होने जैसी स्थिति बनाई गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों और पुलिस के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और संभावित खतरे से निपटने के लिए कार्रवाई शुरू की। इस दौरान हाईवे पर यातायात को नियंत्रित करने के साथ-साथ संवेदनशील इलाके की तलाशी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का अभ्यास किया गया।
अभ्यास के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने, क्षेत्र को सुरक्षित करने, संभावित हमलावरों से निपटने और आम नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने जैसी परिस्थितियों को भी परखा। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का भी जायजा लिया गया।
राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस और श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सतर्कता बरत रही हैं।
मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा बलों ने यह परखा कि किसी वास्तविक आतंकी घटना की स्थिति में किस तरह कम से कम समय में संयुक्त कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। आगामी आयोजनों को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रखा गया है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News