Rajouri में अचानक हाईवे पर हुई तेज सुरक्षा गतिविधियां, Mock Drill ने खींचा लोगों का ध्यान

Friday, Aug 07, 2026-03:42 PM (IST)

राजौरी, (शिवम बक्शी): राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगनोटी राजल इलाके के पास शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक मॉक ड्रिल की है। इस अभ्यास का मकसद सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना था।

मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा बलों, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों ने मिलकर यह अभ्यास किया कि किसी भी आपात स्थिति में कैसे तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही इलाके की सुरक्षा, यातायात को सुचारु रखने और अलग-अलग एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल का भी अभ्यास किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की मॉक ड्रिल समय-समय पर आयोजित की जाती है ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके और किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में तेजी और प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News