जम्मू-कश्मीर में  MET ने जारी किया अलर्ट! तेज आंधी-बारिश की संभावना, पढ़ें...

Friday, Jun 26, 2026-07:09 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी )  :  भीषण गर्मी और उमस से बेहाल जम्मू वासियों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 जून से 29 जून के बीच कभी भी जम्मू-कश्मीर दोनों संभागों में प्री-मानसून की बारिश दस्तक दे सकती है। शुक्रवार को जम्मू में तेज धूप और उमस का प्रकोप जारी रहा, जिससे लोग बेहाल रहे। विभाग ने जम्मू, बॉर्डर क्षेत्रों, किश्तवाड़, रामबन सहित कई जिलों में बारिश और तेज आंधी को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार 26 से 29 जून दोपहर-शाम को कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू के मैदानी इलाकों में देर रात-सुबह के समय प्री मानसून दस्तक दे सकता है। 

एडवाइजरी 

- बागवान सुबह-सुबह ही बगीचों में स्प्रे करें।  
- आंधी-तूफान के दौरान कच्चे मकान, बिजली के खंभे, तारों और पुराने पेड़ों से दूर रहें।  
- नालों, नदियों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से बचें।  
- ओलावृष्टि और अचानक तेज बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की आशंका।  
- गरज-चमक के समय डल झील में शिकारा और बोटिंग बंद रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News