Jammu Weather: जम्मू में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 11-12 अप्रैल को फिर अलर्ट! पढ़ें...

Friday, Apr 10, 2026-03:31 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :   जम्मू संभाग कुछ दिनों की लगातार बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ दिखा। सुबह जल्द ही लोगों को सूर्य देव के दर्शन हुए और संभाग में खिली धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

विभाग के अनुसार दोपहर बाद या देर शाम को जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम मुख्य रूप से साफ ही रहेगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 11 और 12 अप्रैल को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News