बड़ी राहत! Jammu में स्कूलों के समय में बदलाव !....जानें क्या है नई Timing
Wednesday, Apr 29, 2026-02:58 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू संभाग के स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय (School Timing) में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब जम्मू संभाग के सभी स्कूल चाहे वे सरकारी (Government) हों या प्राइवेट (Private) नए समय पर खुलेंगे व बंद होंगे।
बता दें कि यह समय में बदलाव 1 मई 2026 से शुरू हो रहा है और 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। 1 मई 2026 से सभी स्कूलों का नया समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
