Rajdhani Express Train अब सफर होगा और भी आसान, Railway देने जा रहा नई सुविधा
Thursday, Apr 23, 2026-08:15 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू मंडल ने आगामी दिनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए और उन्हें आरामदायक सफर प्रदान करने के उद्देश्य से राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12425/12426 में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त कोच की समय अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया हैं । पहले जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में 3AC के अतिरिक्त कोच को दिनांक 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जोड़ने का निर्णय लिया गया था। परन्तु आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए, अतिरिक्त कोच की समय अवधि को बढ़ाया गया हैं। इस निर्णय के बाद ट्रेन की वहन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
संशोधित संरचना के विवरण पर बात करें तो,
ट्रेन संख्या 12426 में 3AC के अतिरिक्त कोच को दिनांक 01 मई से 8 मई के बीच जोड़ा जाएगा।
जम्मू मंडल यात्रियों की मांग और उनकी सुविधाओं का निरंतर आकलन करता रहता है। जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन में अतिरिक्त कोच की समय अवधि को बढ़ाया गया हैं। यात्री अपनी टिकटों की बुकिंग भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या आरक्षण केंद्रों के माध्यम से कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
