Breaking: जम्मू के बनतालाब में पुल गिरने से अफरा-तफरी, मलबे में दबे मजदूर
Friday, May 01, 2026-05:34 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर से जम्मू संभाग से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू नॉर्थ में आज लेबर-डे के दिन हुआ बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू के बनतालाब में पुल गिर गया है जिसके बाद मौके पर ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। इस घटना में 5 से 6 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
मौके से मिली जानकारी अनुसार आज दोपहर लगभग 15.45 बजे, पीपी चिनोर (डोमाना) के अधीन आते क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास थथर बनतलाब में निर्माणाधीन पुल का एक खंभा गिर गया, जिसके कारण 05/06 काम कर रहे मजदूर उसे टूटे हुए पल के मलवे के नीचे दब गए और बचाव अभियान जारी है। जैसे ही इस घटना की पुलिस को जानकारी मिली, मौके पर पुलिस पहुंच गई और JCB मशीनों के साथ मलवा हटाने का काम शुरू किया गया। मौके पर जम्मू नॉर्थ के भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्याम लाल शर्मा भी पहुंच चुके हैं।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
