जम्मू नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग पर चलाया पीला पंजा

Wednesday, Apr 22, 2026-12:12 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश के जम्मू में जम्मू नगर निगम द्वारा पीला पंजा चलाया गया। बता दें कि इस बार पीला पंजा अमीरों पर चला है।

आपने देखा होगा कि हर बार जम्मू नगर निगम जो है पीला पंजा सिर्फ गरीबों की रेड़ियों, फढ़ियों या झुग्गियों पर ही चलाता था लेकिन इस बार जम्मू नगर निगम ने आखिरकार अमीरों और बड़े लोगों की इमारत पर पीला पंजा चलाया है। ऐसी कार्रवाई कर नगर निगम ने ये साबित कर दिया कि नगर निगम के कमिश्नर देवांश यादव ने की नजर में अमीर हो या गरीब जिसने गलत तरीके से बिल्डिंग बनाई होगी उस पर कार्रवाई होगी। किसी भी तरह की अवैध बिल्डिंग पर पीला पंजा चला जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के त्रिकुटा नगर में तवी टावर के नाम से एक बिल्डिंग बनाई गई है। इस बिल्डिंग को बनाने के लिए जो जानकारी जम्मू नगर निगम को दी गई थी यह बिल्डिंग उस जानकारी के अनुसार नहीं बनाई गई थी इसलिए जम्मू नगर निगम के कमिश्नर देवांश यादव ने इसे सील कर दिया और फिर बिल्डिंग पर तोड़ने की कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया।

इस बिल्डिंग को तोड़ने के बाद जम्मू नगर निगम के कमिश्नर देवांश यादव ने यह साबित कर दिया कि उनकी नजर में गरीब हो या अमीर हो जिसने भी गलत तरीके से बिल्डिंग का निर्माण किया है, जम्मू नगर निगम को कुछ और बताया है और मौके पर अलग तरीके से बिल्डिंग बनाई है उसे बक्शा नहीं जाएगा। उस पर आज की ही तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसी बिल्डिंगों पर पीला पंजा चला उन्हें धवस्त किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News