Breaking : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर के घर चलाया पीला पंजा

Thursday, Apr 23, 2026-11:35 AM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में जिस तरह नशे का व्यापार बड़ी तेजी से फैल रहा है, फल-फूल रहा है, उसी को देखते हुए पुलिस ने अब नशे पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा नशे के खिलाफ 100 दिन का "नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान" मुहिम शुरू की गई है। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा दिए गए आदेशों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस बड़ी कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करों ने जिस तरह नशा बेचकर अपने बड़े-बड़े घर बनाए हुए हैं उस पर आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार आज सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिला जम्मू के नरवाल के राजीव नगर में नशा तस्करों पर हल्ला बोल दिया है। पुलिस द्वारा जे.सी.बी. मशीन की मदद से उनके घरों को तोड़ा जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स राजीव नगर में इसीलिए लगाई गई है ताकि कोई भी नशा तस्कर या उनके घर वाले हंगामा न करें और पुलिस की कार्रवाई जारी रह सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News