कश्मीर में नशा मुक्ति अभियान तेज, बुलडोजर एक्शन से थर्राए ड्रग तस्कर

Monday, Apr 20, 2026-01:17 PM (IST)

गंदेरबल ( मीर आफताब )  :  कश्मीर घाटी में जहां पुलिस और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन ड्रग पेडलर्स के खिलाफ एक्शन लेकर इस जंग को जारी रखे हुए हैं। इस दौरान कई ड्रग पेडलर्स की प्रॉपर्टी जब्त की गई है या उनकी प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट कर दिया गया है। क्योंकि सरकार का मानना ​​है कि इन लोगों ने ड्रग्स बेचकर यह प्रॉपर्टी बनाई है।

इसी बीच, इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए गंदेरबल पुलिस ने कई जगहों पर रेड मारी और NDPS केस में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई की। जो भी लोग आज तक ड्रग पेडलिंग में शामिल रहे हैं, उनके घरों पर रेड मारी गई और तलाशी ली गई। ताकि यह देखा जा सके कि उन्होंने अपने घरों में ड्रग्स तो नहीं छिपाए हैं। गौरतलब है कि इस समय पूरे कश्मीर में नशा मुक्ति अभियान के तहत ड्रग पेडलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई चल रही है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News