J&K को नशामुख्त बनाने के लिए सड़कों पर उतरे LG मनोज सिन्हा, नशा मुक्ति केंद्रों को भी किया Alert!

Wednesday, Apr 15, 2026-05:02 PM (IST)

रामबन ( बिलाल बानी ) :  जम्मू-कश्मीर में युवाओं के नशों से मुक्त करने के लिए उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने महत्पूर्ण बीड़ा उठाया है। नशे के सौदागरों के खिलाफ कमर कसते हुए उन्होंने नशा तस्करों व साथ साथ नशा मुक्त केंद्रों को भी अलर्ट किया है। आज उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने 'नशामुक्त जम्मू-कश्मीर' अभियान के तहत रामबन में एक पदयात्रा का नेतृत्व किया और एक जनसभा को संबोधित किया। उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि हर नशा मुक्ति केंद्र असली होना चाहिए और सभी जरूरी संसाधनों से लैस होना चाहिए। उन्होंने कहा, "इन केंद्रों की कड़ी निगरानी जरूरी है। 

उपराज्यपाल ने नशा मुक्ति केंद्रों के अलर्ट करते हुए कहा कि अगर कोई केंद्र गैर-कानूनी तरीके से चलता हुआ पाया जाता है, या समाज और युवाओं को नुकसान पहुंचाता है, तो उसे बिना किसी हिचकिचाहट के 24 घंटे के अंदर बंद कर दिया जाना चाहिए, चाहे उसे चलाने वाला व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई पहले से ही चल रही है।"

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News