J&K: Ganderbal में जारी हुआ भारी Alert! लोगों से प्रशासन की अपील
Saturday, Apr 04, 2026-05:29 PM (IST)
गांदरबल ( मीर आफताब ) : Ganderbal जिला प्रशासन ने अगले 24 घंटों के लिए मध्यम तीव्रता के हिमस्खलन (Avalanche) की आशंका को लेकर आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन के अनुसार, 2400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और घुमंतू समुदायों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से सख्ती से बचने की सलाह दी गई है। इसमें ढलान वाले इलाके, पहाड़ी क्षेत्र और ऊंचे स्थान शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सतर्क रहें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
