J&K: बनिहाल-रामबन मार्ग पर भूस्खलन की सम्भावना, NH44 की तरफ जाने वाले भी रहें Alert!
Friday, Apr 03, 2026-08:59 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर ( मीर आफताब ) : जम्मू और कश्मीर के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर के ज़्यादातर हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
कुछ हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ-साथ आंधी और ओले गिरने की भी उम्मीद है। इस दौरान ऊंचे इलाकों और पहाड़ी दर्रों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है।
बनिहाल-रामबन मार्ग पर भूस्खलन की सम्भावना
निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने और जलभराव होने की बहुत ज़्यादा संभावना है। बनिहाल-रामबन मार्ग पर भूस्खलन हो सकता है, जिसके चलते कल सुबह NH44 बंद हो सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
