J&K विधानसभा में अधिकारी बेलगाम !... ऑफिसर गैलरी खाली रहने पर जोरदार हंगामा

Wednesday, Apr 01, 2026-04:22 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :   जम्मू-कश्मीर  में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान आज जम्मू स्थित सिविल सचिवालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान ऑफिसर गैलरी को खाली पाया। मामले को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक नजीर अहमद गुरुजी ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी ऑफिसर गैलरी की ओर देखा जाता है, वहां कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं होता, जबकि जिन विभागों से जुड़े सवाल सदन में उठते हैं, उनके संबंधित अधिकारी उपस्थित रहने चाहिए।

नजीर अहमद गुरुजी ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि क्या अधिकारी अब मुख्यमंत्री और विधानसभा से भी ऊपर हो गए हैं। उन्होंने इसे सदन की कार्यवाही के प्रति गंभीर लापरवाही करार दिया। इस मुद्दे को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ, जिसमें अन्य विधायकों ने भी उनका समर्थन किया। कई सदस्यों ने एक सुर में स्पीकर से इस मामले का संज्ञान लेने और अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की।

स्पीकर से आग्रह किया गया कि भविष्य में प्रश्नकाल के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और ब्यूरोक्रेट्स ऑफिसर गैलरी में मौजूद रहें, ताकि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके और विधायकों के सवालों का सही तरीके से जवाब मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News