J&K में आज खराब मौसम को लेकर अलर्ट! इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, पढ़ें....

Wednesday, Mar 18, 2026-11:05 AM (IST)

जम्मू ( रोशनी )  :  जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जम्मू संभाग में बहुत हल्की बारिश की संभावना है, जबकि कश्मीर घाटी में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। बुधवार को जम्मू संभाग में सूर्य के दर्शन हुए थे और आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। ठंडी हवाओं के चलने से गर्मी में कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज जम्मू का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

जम्मू के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, वहीं श्रीनगर के अधिकतम तापमान में भी लगभग 1 डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और संबंधित विभागों को सलाह दी है कि 20 मार्च तक कृषि गतिविधियों को स्थगित रखें या सतर्क रहें, क्योंकि इस दौरान मौसम प्रतिकूल रह सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News