J&K: बैतुल मुक़र्रम में रूहानी माहौल, लोगों ने अश्क भरी आंखों से रमज़ान को कहा अलविदा

Friday, Mar 20, 2026-03:24 PM (IST)

बारामूला ( रेज़वान मीर )  :  रमज़ान-उल-मुबारक के आख़िरी जुमे, जिसे जुमात-उल-विदा कहा जाता है, के मौके पर आज बारामूला की बैतुल मुक़र्रम मस्जिद में बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ नमाज़ अदा की गई। इस मौके पर हज़ारों की तादाद में लोगों ने मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज़ अदा की और मुल्क व कौम की तरक्की, अमन-ओ-अमान और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगीं। नमाज़ के दौरान माहौल बेहद रूहानी रहा, जहां लोगों ने अश्क भरी आंखों के साथ मुक़द्दस महीने रमज़ान को अलविदा कहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News