J&K में ''ईद'' से पहले खतरनाक Bakery का भंडाफोड़, ऐसा जखीरा... देख अधिकारियों के भी उड़े होश

Saturday, May 02, 2026-05:11 PM (IST)

बारामूला ( रेजवान मीर ) :  त्योहारों के सीजन में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग, पुलिस और मजिस्ट्रेट की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में एक्सपायर्ड बेकरी उत्पादों का जखीरा बरामद किया है। अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी है कि ईद-उल-फितर के समय का बचा हुआ बासी स्टॉक आगामी ईद-उल-अजहा पर बेचने की तैयारी थी, जिसे टीम ने मौके पर ही जब्त कर नष्ट कर दिया।

 अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि इन वस्तुओं पर न तो निर्माण तिथि अंकित थी और न ही एक्सपायरी डेट, जिससे खाद्य सुरक्षा और जन स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गईं।

PunjabKesari

विशेष सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा टीम ने मजिस्ट्रेट और पुलिस के साथ मिलकर यह छापेमारी की और गोदाम से बड़ी मात्रा में स्टॉक बरामद किया।
एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक गोदाम में पुराने और खराब बेकरी उत्पाद रखे गए हैं। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि ये सभी उत्पाद मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त हैं और इन पर कोई एक्सपायरी डेट भी नहीं है। जब्त किए गए सभी सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

PunjabKesari

अधिकारी ने खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें, विशेषकर सभी खाद्य उत्पादों पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि का उल्लेख अनिवार्य है। किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता से भी सतर्क रहने और ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की है, ताकि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News