J&K में 6 मैडिकल दुकानों पर गिरी गाज, नियमों के उल्लंघन पर संचालन निलंबित

Monday, Apr 27, 2026-07:40 PM (IST)

जम्मू/श्रीनगर (सतीश) : अनंतनाग में दवा दुकानों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 मैडिकल स्टोरों के संचालन को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ड्रग कंट्रोल संगठन अनंतनाग द्वारा सोमवार को विभिन्न स्थानों पर किए गए औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बाद की गई।

अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण टीमें अनंतनाग के बोटेंगू, जबलीपोरा और बिजबिहाड़ा के अरवानी क्षेत्रों में पहुंचीं, जहां कई मैडिकल दुकानों में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत अनिवार्य प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। विशेष रूप से दवाओं की खरीद-बिक्री का सही रिकॉर्ड न रखना प्रमुख कमी के रूप में सामने आया।

जिन मैडिकल दुकानों के संचालन को निलंबित किया गया है, उनमें 1-1 बोटेंगू, जबलीपोरा और 4 अरवानी में शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई दवा कारोबार में पारदर्शिता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। साथ ही, इसका उद्देश्य आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना भी है। ड्रग कंट्रोल संगठन ने स्पष्ट किया है कि जिलेभर में इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले मैडिकल संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News