J&K: प्रदर्शन कर रहे मुलाजिमों को Deputy CM की चेतावनी, कह दी बड़ी बात, पढे़ं...
Wednesday, Mar 25, 2026-02:35 PM (IST)
जम्मू डेस्क : स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 'ढाई दिन के वेतन' की बहाली को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन पर उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने 2.5 दिन के वेतन विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे मेडिकल कर्मचारियों पर पलटवार करते हुए, जवाबदेही और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं पर ज़ोर दिया।
उन्होंने नए कर्मचारियों के प्रदर्शन करने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि "यह नए मुलाजिमों का एक नया अंदाज़ है जो सरकार में नहीं चलता।" उन्होंने सलाह दी कि कर्मचारियों को मीडिया में जाने के बजाय एक व्यवस्थित तरीके से अपने अधिकारियों, सीएमओ, डायरेक्टर से बात करनी चाहिए।
अस्पतालों की बदहाली पर उठाए सवाल
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को आईना दिखाते हुए उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि यदि वे अपनी सैलरी की मांग कर रहे हैं, तो उन्हें अपनी ड्यूटी के प्रति भी सजग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के कई इलाकों के अस्पतालों की खराब स्थिति है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को लोगों की सहूलियत और स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी ड्यूटी में सुधार पर भी ध्यान देना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
