J&K: 1990 के विस्थापन का दर्द फिर आया सामने, कश्मीरी पंडितों ने Jammu में किया प्रदर्शन

Saturday, Sep 05, 2026-02:01 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :   जम्मू-कश्मीर के जम्मू में पनुन कश्मीर के बैनर तले कश्मीरी पंडित समाज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और अनशन शुरू किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। कश्मीरी पंडित समाज का कहना है कि वर्ष 1990 में कश्मीर से उनके विस्थापन के बाद पुनर्वास को लेकर अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस बिल पेश नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं।

इसके साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से मिलने वाली मौजूदा राहत राशि को अपर्याप्त बताते हुए इसे बढ़ाकर कम से कम 25 हजार रुपए प्रति माह करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि कश्मीरी पंडित समाज के बेरोजगार युवाओं को केंद्र सरकार की ओर से रोजगार के अवसर और नौकरियां उपलब्ध कराई जाएं।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और बड़े स्तर पर ले जाया जा सकता है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News