Baramulla में दर्दनाक हादसा, नाले में समाई कार, लोगों में मची भगदड़

Sunday, Apr 05, 2026-05:44 PM (IST)

बारामुल्ला ( रेजवान मीर ) :  बारामूला जिले के उरी क्षेत्र के सैयदपोरा इलाके में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा JK09C 1649 नंबर की कार नाले में गिरने से हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News