भगवान के घर में चोरी, चोरों ने Jammu के इस शिव मंदिर को बनाया निशाना

Friday, Oct 11, 2024-12:37 PM (IST)

जम्मू: चोरों ने शिव मंदिर में रखे 3 दान पात्र चोरी कर लिए। सुबह टूटे हुए दान पात्र मंदिर के पास से मिले। चोर दान पात्रों में रखे लगभग 2 लाख रुपए ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  J&K के नए MLAs में कितने हैं करोड़पति, जानें पूरी Details

जानकारी के अनुसार जम्मू के भगवती नगर में स्थित शिव मंदिर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के पुजारी के अनुसार देर रात को वह मंदिर के दरवाजे बंद करके गए थे। सुबह जब आए तो देखा कि चोरों ने मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़ा हुआ था और भीतर रखे 3 दान पात्र चोरी हो गए थे। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर के समीप कमेटी हाल में झाड़ियों में टूटे हुए दानपात्र पड़े देखे। पुजारी ने बताया कि गत 6 माह से दानपात्रों को खोला नहीं था। उनके अंदाजे से दानपात्रों में लगभग 2 लाख रुपए की नकदी थी। इस संदर्भ में दी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News