Jammu Bus Stand का हाल बदहाल, कवरेज करने पहुंची टीम को मिली धमकियां

Tuesday, May 26, 2026-01:54 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में 2021 में 213 करोड़ की लागत से बने जम्मू न्यू बस स्टैंड को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बनाया गया था लेकिन यहां पर सुविधाओं का काफी ज्यादा अभाव है। भीषण गर्मी में यहां पर यात्रियों के लिए पीने का पानी तक नहीं है। यहां लगे वाटर कूलर सिर्फ एक मात्र दिखावा है।

जानकारी के अनुसार 4 वाटर कूलर में से सिर्फ एक ही में पानी आता है। वह पानी भी पीने लायक नहीं है पर यात्री इसी में से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। जिस तरह आगे अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है क्या यात्रियों को इसी तरह से गंदा पानी पीने को मिलेगा यह बड़ा सवाल है।

जब यह खबर करने के लिए पंजाब केसरी टीवी वहां पहुंचा तो वहां पर मौजूद कर्मियों से इसके बारे में बात की गई और उनसे जानकारी लेनी चाहिए तो उन कर्मचारियों ने टीम को रोकने का प्रयास किया। टीम की वीडियो बनाकर बाकायदा धमकाना भी शुरू कर दिया। टीम से पूछा गया कि आपके पास परमिशन है यह सब दिखाने के लिए? अगर पंजाब केसरी टीवी बस स्टैंड की सुविधाओं के अभाव की खबर दिखा रहे हैं तो उस पर भी बस स्टैंड प्रशासन को आपत्ति है।

213 करोड़ में बने इस बस स्टैंड में इस भीषण गर्मी में अगर पीने का पानी तक नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा यह सबसे बड़ा सवाल पैदा होता है। अगर कोई नाकामियां दिखाने की कोशिश करता है तो यह लोग उसको धमकाते भी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News