Jammu में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदातें! चोरों का ऐसा खौफ... पुलिस की भी उड़ी नींद!
Thursday, May 21, 2026-03:22 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू में चोरों का आतंक जारी है। इन चोरों को अब न तो पुलिस का डर है न किसी का भी खौफ है। चोरों ने अब इस बार इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दिया है कि सबके रोंगटे खड़े हो चुके हैं, वहीं अगर हम बात करें जम्मू शहर के घुमत बाजार की तो यहां कम से कम 30 से 35 दुकान हैं, जहां चोरों ने 20 से 25 दुकानों में लगे ऐसी की स्प्लिट एयर कंडीशनर की इन आउट कॉपर पाइप्स और कॉपर की तारों के साथ-साथ स्प्लिट AC के चार आउटडोर कंप्रेसर यूनिट चोरी कर फरार हो गए।
इसमें हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस मार्केट में एक तरफ पुलिस का बूथ और नाका लगता है और दूसरी तरफ भी पुलिस का बूथ है और नाका लगता है थोड़ी दूरी पर बस स्टैंड पुलिस स्टेशन है और इस मार्केट की बैक साइड में पुलिस पोस्ट है पर चोर इतने शातिर हैं कि पुलिस की नाक के नीचे से चोरी कर फरार हो जाते हैं और पुलिस सोई रहती है।
विवेकानंद ट्रेड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान पंकज महाजन ने पुलिस प्रशासन और जम्मू नगर निगम के कमिश्नर से अपील की है कि पुलिस प्रशासन से अपील है कि यहां पर पुलिस की पेट्रोलिंग को बढ़ाया जाए और नाइट में नाके लगाए जाएं। अपील में जम्मू नगर निगम के कमिश्नर से भी यह भी कहा गया है कि जो बैक साइड पर दीवार है उसे और ऊंचा किया जाए और वहां पर कंटीली तारें लगाई जाएं जिससे कोई भी पीछे से दुकानों की तरफ चोर पर ना चढ़ पाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
