Jammu Crime : कॉलेज के बाहर 20 लड़कों ने 2 युवकों को घेरकर पीटा, CCTV में कैद वारदात
Tuesday, May 19, 2026-03:21 PM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब जम्मू के कॉमर्स कॉलेज के बाहर 2 लड़कों के साथ 20 लड़कों ने मारपीट की। यह सारी वारदात सी.सी.टी.वी. फुटेज में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार जिन लड़कों के साथ मारपीट हुई है उनके माता-पिता का कहना है कि उन्होंने इसकी पुलिस रिपोर्ट करवा दी है। यह एरिया नवाबाद थाने के अधीन आता है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की सारी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर कहीं इन 2 लड़कों की आरोपियों में से किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
