Jammu के कई इलाकों में 2 दिन लगेंगे Powercut, List में देखें कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल
Friday, May 08, 2026-11:56 AM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (JPDCL) ने 2 दिनों के लिए कुछ इलाकों में बिजली बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत जम्मू के कई क्षेत्रों में 8 और 9 मई को बिजली बंद रहेगी।
जानकारी के अनुसार जरूरी मुरम्मत, रखरखाव और बिजली विभाग के कुछ कार्यों के चलते 2 दिनों तक कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रखी जाएगी। विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अलग-अलग फीडरों और ग्रिड लाइनों पर जरूरी कामों के चलते कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान लोगों से भी अपील की है कि जिस दौरान बिजली बंद रहेगी उस दौरान अपना इंतजाम करके रखें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने लोगों से सहयोग करने और आवश्यक तैयारी पहले से करने की अपील भी की है। वहीं विभाग का कहना है कि मौसम की अनुकूलता और सुरक्षा मानकों के मद्देनजर ही बिजली बंद की जाएगी।
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी उनका विवरण नीचे दिया गया है -
8 मई को इन क्षेत्रों में लगेगा पावरकट
66KV हटली गांव लाइन (सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक) हटली, मरौली, खानयारा, होते, महताबपुर और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
33/11KV बिरपुर कॉम्प्लेक्स (सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक): इंडस्ट्रियल एरिया, सेवदा कनाल, बिरपुर और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
132/33 KV ग्रिड स्टेशन मीरां साहिब से निकलने वाली 33 KV ब्यासपुर लाइन (सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक): ब्यासपुर, कोटली, कल्याणा, साईं कलां, कनाचक, अब्दुल्लियां, निकोवाल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
9 मई को इन क्षेत्रों में लगेगा पावरकट
33KV सारथल लाइन (सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक): सरथल, मंदिर, कुंतवाड़ा और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
66KV TPK लाइन (सुबह 6 बजे से 11 बजे तक): वॉर्ड नंबर – 4,5,8,9,10,11,12, तरफ सांजी, जराई, भागथली, भागथली इंडस्ट्री, PHE इंस्टॉलेशन्स, पालीवंड, बसंतपुर, RTIC, MES लखनपुर और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
33KV कनाल-सतवारी लाइन और मिलिट्री कैंट, सतवारी स्टेशन से निकलने वाली 33 KV सतवारी टैप लाइन (सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक): मिलिट्री कैंट, मिलिट्री हॉस्पिटल, एयरफोर्स सतवारी, अशोक नगर, शास्त्री नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
