प्यार में भाग कर Jammu आई गुजरात की लड़की, रहस्यमयी हालत में बेसमेंट में मिली लाश

Tuesday, May 05, 2026-11:15 AM (IST)

जम्मू(निश्चय): 21 वर्षीय गुजरात निवासी एक युवती का शव सतवारी में एयरपोर्ट रोड पर स्थित इमारत की बेसमेंट से शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान किरण कुमारी कलाल (21) निवासी सूरत,गुजरात के रूप में की गई है।

गुजरात और जम्मू पुलिस ने मिलकर युवती को किया बरामद

जानकारी के अनुसार युवती उधमपुर जिले के पंचेरी क्षेत्र के युवक के साथ प्रेम प्रसंग में थी, जिसके चलते वह युवक के साथ जम्मू आई थी। परिजनों द्वारा उसकी गुमशूदगी की रिपोर्ट गुजरात पुलिस से की थी। इसके बाद गुजरात पुलिस ने जम्मू पुलिस के सहयोग से उसे बरामद कर लिया। सोमवार को वह उसे लेकर वापस गुजरात जा रहे थे, जिसके लिए उन्होंने फ्लाइट की टिकट भी ली थी। रविवार रात को परिवार के सदस्यों के साथ एयरपोर्ट के समीप स्थित होटल में किरण कुमारी ठहरी हुई थी।

बेसमेंट में मिला शव

इसी होटल के साथ होटल की निर्माणाधीन इमारत की बेसमैंट में सोमवार सुबह उसका शव पड़ा देखा गया। इस बारे में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जम्मू के राजकीय मैडीकल कालेज अस्पताल के शवगृह में शिफ्ट कर दिया है।

गुजरात से युवक संग भाग कर आई थी किरण

मृतका के परिजनों ने बताया कि सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम के माध्यम से किरण पंचेरी के युवक के संपर्क में आई थी। उसके बाद वह घर से उसके साथ निकल आई। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की शिकायत गुजरात पुलिस को दी थी। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी उधमपुर के पंचेरी जिले में है। गुजरात व जम्मू पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। मृतका के मामा ने बताया कि वह गुजरात पुलिस के साथ रविवार को जम्मू के एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनकी टिकट सोमवार सुबह की थी। रात को ठहरने के लिए उन्होंने एयरपोर्ट के समीप होटल में दो कमरे लिए। एक में गुजरात पुलिस की टीम और एक में वह किरण और उसके पिता ठहरे थे। सुबह जब वह उठे तो देखा किरण कमरे में नहीं थी। सी.सी.टी.वी. कैमरे की जांच करने पर पता चला कि किरण सुबह 4 बजे कमरे से बाहर गई थी। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि किरण का शव बरामद हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News