Jammu : अस्पताल में इलाज कराने आई महिला की हुई मौत, मौके पर परिजनों का जमकर हंगामा

Tuesday, Oct 06, 2026-12:37 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के छन्नी इलाके के प्राइवेट एक अस्पताल में महिला की जान चली गई। इस घटना के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। इस दौरान घर वालों ने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घर वालों का साफ तौर पर कहना है कि जो महिला है वह स्कूटी पर इस प्राइवेट अस्पताल में आती है क्योंकि 2 महीने पहले इसी अस्पताल में उनका इलाज हुआ था। महिला की देर रात को तबीयत खराब हो जाती है तो वह इसी अस्पताल में पहुंचती है लेकिन अस्पताल में डॉक्टर कुछ देर बाद महिला को मृत घोषित कर देते हैं।

जानकारी के अनुसार डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। वहीं जब यह बात घर वालों तक पहुंचती है तो उन्होंने आकर अस्पताल में हंगामा किया। डॉक्टर इस हंगामे के दौरान बिल्कुल भी सामने नहीं आए और मौके पर छन्नी थाने की पुलिस पहुंची है। महिला का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को अपने कब्जे में लेती है और उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बक्शी नगर में भेज दिया जाता है।

पंजाब केसरी इसकी कोई भी पुष्टि नहीं करता है कि किन कारणों से महिला की जान गई है। यह पुलिस इन्वेस्टिगेशन का मामला है और पुलिस पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आने के बाद ही पूरे मामले की जांच करके फिर ही कोई आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News