Jammu News : थाने से कुछ ही दूरी पर मंदिर में चोरी की वारदात

Saturday, May 09, 2026-04:51 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में इन दोनों चोरों ने खूब आतंक मचाया हुआ है। अब चोरों को किसी का भी ना डर ना खोफ रहा है। चोरों ने पुलिस की नाक के नीचे से चोरी कर फरार हो जाते हैं।

वहीं अगर हम बात करें जिला जम्मू के नवाबाद थाने के अधीन आते जम्मू तवी के पास प्रसिद्ध शिव मंदिर की तो कुछ ही दूरी पर नवाबाद थाना है और जम्मू तवी पुल पर पुलिस का नाका भी होता है लेकिन चोर इतने शातिर हैं कि उन्होंने पुलिस के नाक के नीचे से मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर अब ना तो मंदिरों को, ना शमशान घाट को, ना घरों को और ना ही बिजली के बड़े-बड़े ट्रांसफार्मरों को छोड़ रहे हैं। चोरों को पुलिस का कोई डर ही नहीं है। वहीं पुलिस सोई रहती है और चोर मजे के साथ चोरी कर फरार हो जाते हैं। वहीं घटना के बाद नवाबाद थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News