Jammu में 2 दिन लगेंगे Powercut, जानें आपका इलाका तो नहीं शामिल

Wednesday, Jun 17, 2026-10:57 AM (IST)

जम्मू डेस्क(तनवीर सिंह): जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जे.पी.डी.सी.एल.) ने आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते 17 और 18 जून को जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहने की सूचना जारी की है।

PunjabKesari, Jammu Powercut

मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 33/11 के.वी. रिसीविंग स्टेशन डेयरी फार्म और पठी फीडर पर 17 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 11 के.वी. वी.सी.बी. पैनलों के प्रतिस्थापन और अर्थिंग प्वाइंट्स के कनेक्शनों को बदला जाएगा। इस काम के चलते आर्मी इंस्टॉलेशन, डेयरी फार्म, संसू, मनसा, गढ़ी, बट्टल बलियां, पी.टी.सी., आई.टी.बी.पी., पठी, पंचेरी, मौंगरी तथा आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

इसी प्रकार, 33 के.वी. कैनाल-टॉप लाइन पर 17 जून को सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते टॉप शेरखानिया, पुंछ हाउस, कबीर कॉलोनी, पटेल नगर, पी.एच.ई. तथा आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

इसी प्रकार, 33/11 के.वी. रिसीविंग स्टेशन मंडल पर 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इन स्टेशनों पर नए 11 के.वी. वी.सी.बी. पैनलों को इंस्टॉल किया जाएगा। इसके चलते पोछल, चेरहार, हुल्लेर/पोही, वर्कशॉप/डी.सी. ऑफिस, डी.आई.सी. तथा आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News