Jammu Kashmir में लोगों को लगे भकूंप के झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

Friday, May 08, 2026-11:09 AM (IST)

जम्मू(रोशनी): जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार भूकंप आज सुबह 09:57:54 बजे आया। इसका केंद्र किश्तवाड़ क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का अक्षांश 33.289 उत्तर और देशांतर 76.739 पूर्व दर्ज किया गया। 

फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हल्की तीव्रता होने के कारण झटके कुछ ही इलाकों में महसूस किए गए। स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। बता दें कि इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News