Jammu के चन्नी सेक्टर 2 में भीषण आग की घटना से हड़कंप, करोड़ों का नुकसान
Wednesday, May 13, 2026-08:16 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह) : जम्मू के पॉश इलाके चन्नी हिम्मत (सेक्टर 2) में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रिहायशी मकान और उसके आगे बनी दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते उसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में करोड़ों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही चन्नी हिम्मत पुलिस स्टेशन की टीम और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के वाहन मौके पर पहुंचे। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दमकल कर्मियों को उन पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग को फैलने से रोका गया और उस पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग ने मकान के साथ-साथ दुकान को भी पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
