Jammu में भीषण गर्मी का Alert!... जानें कब मिलेगी राहत, बारिश की सम्भावना!
Friday, May 01, 2026-03:52 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ): बीते दिनों हुई बारिश के बाद जम्मू में गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया है। जम्मू में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है और लोग बेहाल हैं। तेज धूप के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं। हर कोई गर्मी से बचने के उपाय खोज रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
लोगों के तेज धूप से बचने की सलाह
विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी जम्मू में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
3 मई से बदल सकता है मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार 3 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। 3 और 4 मई के दौरान जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकतर इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
