Jammu में लोगों को मिली गर्मी से राहत, कई इलाकों में हो रही बारिश

Wednesday, Apr 29, 2026-11:03 AM (IST)

अखनूर(रोहित मिश्रा): पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। तेज धूप और उमस भरे मौसम के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा था। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे थे, लेकिन फिर भी कोई खास राहत नहीं मिल रही थी।

PunjabKesari, jammu-rain-alert

इसी बीच आज मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने न सिर्फ तापमान को कम किया, बल्कि लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। ठंडी हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने वातावरण को सुहावना बना दिया और लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी।

PunjabKesari, jammu-rain-alert

लोगों ने इस बदलाव का खुलकर आनंद लिया और राहत की सांस ली। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह सुहावना बना रहेगा।

PunjabKesari, jammu-rain-alert

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News