Jammu-Srinagar ''वंदे भारत'': कमांडो और इमरजेंसी सुरंगों से सुरक्षित होगा सफर, जानें कब से दौड़ेगी पटरी पर

Friday, May 01, 2026-02:15 PM (IST)

जम्मू :  जम्मू से श्रीनगर के लिए ट्रेन का कल जम्मू रेलवे स्टेशन से उद्घाटन हो चुका है जिसके बाद यह ट्रेन अब नियमित रूप से यात्रियों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी। बता दें कि यह से कल यानी 2 मई से शुरू होने जा रही है। यदि हम ट्रेन की सुरक्षा पर बात करें तो एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि  Jammu-Srinagar Vande Bharat Express की सुरक्षा के लिए 327 किलोमीटर लंबी जम्मू-कटड़ा-श्रीनगर-बारामूला रेल मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अलावा रेलवे सुरक्षा बल ( RPF) के कमांडो सहित 21 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

कब से हो रही ट्रेन की शुरुआत

 भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (पी.सी.एस.सी.) पंकज गंगवार ने बताया कि जम्मू से इस सेवा की शुरुआत हो रही है। नियमित परिचालन 2 मई से शुरू होगा।” उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन और वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के लिए 21 सुरक्षा कर्मी तैनात

 गंगवार ने बताया, “शुरुआती सुरक्षा के लिए हमने 21 सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। टीम में रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) के 8 कमांडो भी शामिल हैं, जो पूरे मार्ग पर सुरक्षा प्रदान करेंगे।” उन्होंने कहा कि ये कमांडो अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं। अधिकारी ने बताया कि हर 2 किलोमीटर पर सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। उन्होंने सुरंग की सुरक्षा को लेकर बताया कि सुरंग नियंत्रण संबंधी एक प्रणाली स्थापित की गई है। 

असामान्य गतिविधि की जानकारी देंगे सैंसर 

उन्होंने बताया कि आग लगने जैसी किसी भी असामान्य गतिविधि का पता लगाने के लिए सैंसर लगाए गए हैं।” इसके अलावा, आपात स्थिति में फंसे यात्रियों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए आपातकालीन सुरंगें बनाई गई हैं। आर.पी.एफ. कमांडो को 'कोरस' भी कहा जाता है। उन्हें पिछले साल, कश्मीर घाटी और कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। अधिकारी ने बताया कि लगभग 43,780 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 327 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन में 36 सुरंगें और 943 पुल शामिल हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News